Type Here to Get Search Results !

पिता गार्ड और बेटी इंटर में बनी प्रदेश टॉपर...इंजीनियर बनना चाहती हैं कंचन जोशी

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में हल्द्वानी की कंचन जोशी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान पाने में सफलता पाई है। कुसुमखेड़ा निवासी कंचन जोशी हरगोविंद सुयाल एसवीएम इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। कंचन वर्तमान में जेईई एडवांस की तैयारी कर रहीं हैं। उनका सपना इंजीनियर बनना है। कंचन के पिता धर्मेंद्र जोशी खेती-किसानी के साथ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं जबकि मां खष्टी जोशी गृहिणी हैं। कंचन ने दसवीं में 92.2 अंक पाए थे।


मेहनत का कोई विकल्प नहीं
कंचन ने युवाओं को संदेश दिया है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। प्रेशर लेकर पढ़ाई न करें। मनोरंजन के जरिये माइंड को फ्रेश रखें। बढ़िया तैयारी के लिए दिमाग का तंदुरुस्त होना जरूरी है। कंचन की मां खष्टी जोशी ने बताया कि हाईस्कूल में उम्मीद से कम नंबर आने के बाद से बेटी ने पढ़ाई में खूब मेहनत की और लगन से प्रदेश में टॉप कर नाम रोशन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.