वडयूडा सनेती(रीमा) से बागेश्वर जा रही कर रविवार सुबह लगभग 5 बजे पिंडर नदी में जा गिरी हादसा बालीघाट -धरम्घर मोटर मार्ग पर चिडंग के पास हुआ ,हादसे में 2 सगे भाईयों समेत कुल चार लोगो की मौत हुई हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है
बागेश्वर के जुनायल गांव के गोलू मंदिर में छह महीने से पूजा पाठ चल रही थी। भक्तिमय माहौल था। किसी को जरा भी आभास नहीं था कि आयोजन के समापन के दिन हादसे की खबर मिलेगी। हर कोई स्तब्ध है। हर आंखें नम हैं। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा कि गांव के चार युवक इस तरह हादसे के शिकार हो जाएंगे। छमासी में बैठा दीपक आर्या छह महीने से एक समय भोजन कर रहा था। शनिवार की रात मंदिर में नौबत (नौर्त-जागा) पूजा थी। चारों युवक देर रात तक नौबत पूजा में शामिल हुए थे। छमासी का आयोजक नीरज था।
Please do not enter any spam link in the comment box