Type Here to Get Search Results !

उत्तराखंड में 10 महीने में 1367 सड़क हादसे, जिसमे कई लोगों ने खोई जिंदगी |

 डीआईजी डा. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 

Source:-  Google Source

राज्य में जनवरी से अक्तूबर तक 1367 दुर्घटना हो चुकी है, वहीं पिछले साल दस महीनों में 1366 हादसे हुए थे।

आंकड़ों पर गौर करें तो कुमाऊं में जनवरी 2023 से अक्तूबर 2023 तक 555 सड़क हादसे हुए हैं जिनमें 373 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 

नैनीताल जिले में जनवरी से अक्तूबर के बीच 168 सड़क हादसे हुए हैं। पिछले साल इस अवधि में 202 हादसे हुए थे। हादसों की संख्या तो कम हुई लेकिन जो दुर्घटनाएं हुई है, उनके अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी है। वर्ष-2022 में अक्तूबर तक जहां 91 लोगों की मौत हुई थी वहीं इस साल संबंधित अवधि में 97 लोगों की मृत्यु हुई।
दुर्घटनाओं की संख्या के मामले में पूरे देश में उत्तराखंड 23वें स्थान और मृतकों की संख्या के मामले में 20वें स्थान पर है। पर दुर्घटनाओं की गंभीरता (प्रति 100 दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या) के मामले में आठवें नंबर पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.