Type Here to Get Search Results !

टैलेंट, म्यूज़िक और मस्ती – विज़न इंस्टिट्यूट चंबा का ओपन माइक डे

चंबा टिहरी गढ़वाल स्थित विज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, चंबा में एक ऊर्जावान ‘ओपन माइक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना था, जहां वे बिना झिझक अपनी प्रतिभा और विचारों को व्यक्त कर सकें।कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को खुद को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। किसी ने गीतों के माध्यम से अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा, तो किसी ने कविता, कहानी, शायरी और डायलॉग्स के जरिए अपनी रचनात्मकता दिखाई। वहीं कुछ प्रतिभागियों ने डांस और फिल्मी गानों पर प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाना, संकोच दूर करना और संचार कौशल को निखारना रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षाविद् सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को ज्ञान, संस्कार और भाषा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से न केवल प्रेरणा दी, बल्कि मनोरंजन का भी सुंदर समावेश किया। 

संस्थान के निदेशक प्रदीप कोठारी ने  बताया कि संस्थान के कई प्रशिक्षणार्थी आज देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटलों और रेस्टोरेंट्स में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने सभी छात्रों को अनुशासन, कौशल विकास और उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अनूप, अभिषेक, युवराज, कुलदीप, आयुष, मोहित, सुजल, रोबिन, ब्रिश, अनुज, अमन, लकी और वैष्णवी सहित कई प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर जितेंद्र सेमवाल, सुभाष एवं संस्थान के अन्य प्रशिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

साथ  ही यह  कार्यक्रम विजन इंस्टीट्यूट होटल मैनेजमेंट की दूसरी ब्रांच ऋषिकेश श्यामपुर स्थित विज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में भी संचालित किया गया जिसमें कि छात्रों द्वारा कविता ,शायरी ,गायन द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया जिसमें कि ऋषिकेश ब्रांच के छात्र- दीपक थापा, विशेष, रोहित, आदित्य ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी






आगामी 14 may को विज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट की श्यामपुर स्थित ब्रांच में ओपन माइक डे का एक अन्य प्रोग्राम होने जा रहा है । इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रतिभाग करना पूरी तरह से नि:शुल्क (Free) है।यदि आपमें भी कविता, गायन, स्टैंड-अप कॉमेडी या अपनी बात रखने का हुनर है, तो आप इस मंच का हिस्सा बन सकते हैं। सीट सीमित होने के कारण अपना फ्री रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आज ही नीचे दिए गए नंबरों पर कर सकते हैं

📞8868842428,9456787416 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.