अमेरिका में इन दिनों चुनावी बयार बह रही है। चुनावी प्रचार, जनसभाओं और रैलियों का दौर तेज है। शनिवार को ऐसी ही एक रैली में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी हो गई। हालांकि हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए और एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई। फिलहाल वे सुरक्षित हैं। इस हमले में हमलावर और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई |
किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या का पहला सफल मामला 1865 में सामने आया। जब वहां गृहयुद्ध खत्म होने के बाद वाशिंगटन डी.सी. के फोर्ड थिएटर में एक प्रस्तुति के दौरान नाटक के अभिनेता और जॉन विल्क्स बूथ ने उनके सिर के पीछे गोली मार दी थी। इसके बाद बूथ घटनास्थल से भाग गया और जब कुछ हफ्तों बाद वर्जीनिया में उसे पकड़ लिया गया तो उसे गोली मार दी गई। गोली लगने के 12 घंटे के अंदर ही लिंकन की मौत हो गई थी।
Please do not enter any spam link in the comment box