Type Here to Get Search Results !

रूडकी : दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इकबालपुर फाटक के पास फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाशों ने दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक को पांव में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी  गौरव कुमार की शादी 15 जुलाई को है। वह अपने दादा जगतसिहं के साथ अपनी शादी के कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली गौरव पांव में लगी। जिससे वह घायल हो गया।गोली चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.