Type Here to Get Search Results !

प्रियंका गाँधी : पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी, जानिए राहुल गांधी की बहन का सियासी सफरनामा

राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में बतौर प्रत्याशी ताल ठोकेंगीं। ये पहली बार होगा, जब अपने राजनीतिक जीवन में प्रियंका गांधी कोई चुनाव लड़ेंगी।

आखिरकार समय आ ही गया..राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में बतौर प्रत्याशी ताल ठोकेंगीं। ये पहली बार होगा, जब अपने राजनीतिक जीवन में प्रियंका गांधी कोई चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस के थिंक टैंक ने तय कर दिया है कि राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे और प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ेंगी। 

अब पहली बार चुनाव मैदान में…
अब प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने का समय भी आ चुका है। वैसे कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पहले भी इस बात का संकेत दे चुके हैं कि प्रियंका के संसद पहुंचने के विकल्प खुले हैं। बस, आधिकारिक रूप से एलान का इंतजार था, जो हो गया है। तय कर दिया गया कि राहुल गांधी अमेठी सीट अपने पास रखेंगे और वायनाड से बहन प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में बतौर प्रत्याशी ताल ठोकेंगी। अब समय रण का है, जीत के दावे का है। जीतीं तो जय-जयकार और हारीं तो प्रतिष्ठा पर सवाल। 'लड़की हूं…लड़ सकती हूं', ये एलान प्रियंका गांधी ने भले ही वर्ष 2022 में यूपी चुनाव के दौरान दिया था लेकिन, सही मायनों में अब इस वाक्य को शब्दश: आत्मसात करने का समय आ गया है।  

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.