Type Here to Get Search Results !

उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी, रुड़की में होगी विशाल जनसभा

 प्रियंका गांधी दोपहर तीन बजे हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के डीएवी मैदान रुड़की में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज शनिवार को रुड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। आज ही उनकी रामनगर में भी जनसभा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया, प्रियंका सुबह 11:50 बजे गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पीरुमदारा रामनगर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल और दोपहर तीन बजे हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के डीएवी मैदान रुड़की में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका की जनसभाओं में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पांडेय, पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता मौजूद रहेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.