Type Here to Get Search Results !

भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कांग्रेस को डर, हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं काे किया आगाह

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने झूठ को प्रचारित कर जीत हासिल की है। ऐसे में हरीश रावत को आशंका है कि चुनाव के समय भाजपा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडिटिंग के माध्यम मतदाता को फिर से भ्रमित करे।आरोप लगाया, भाजपा सरकारें झूठ के गर्भ से पैदा हुई हैं। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने झूठ को प्रचारित कर जीत हासिल की है। हरीश को आशंका है कि चुनाव के समय भाजपा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडिटिंग के माध्यम से कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता को ऐसा बोलता हुआ दिखाए, जिससे मतदाता फिर से भ्रमित हो जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा।




कांग्रेस को शिकस्त देने का प्रयास
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर भाजपा फिर से कांग्रेस को शिकस्त देने का प्रयास कर सकती हैं। कहा, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व तीरथ सिंह रावत का एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। कई पदों पर उन्हें सुशोभित किया। इनमें शारीरिक क्षमता और बौद्धिक ऊर्जा दोनों बरकरार हैं, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने हरिद्वार व पौड़ी से उम्मीदवार नहीं बनाया।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.