Type Here to Get Search Results !

उत्तराखंड में 13 अप्रैल को चुनाव प्रचार गरमाएंगी प्रियंका गांधी, हरिद्वार-गढ़वाल में होगी रैली

 उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी। वह 13 अप्रैल को हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर चुनावी रैली करेंगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं,



हरिद्वार और गढ़वाल सीट में 13 अप्रैल को एक ही दिन उनकी चुनावी रैली होगी। दोनों सीटों पर चुनावी रैली का स्थान तय होना बाकी है। हरिद्वार जिले में रुड़की और गढ़वाल सीट में गौचर में रैली कराने पर विचार चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी ने रैलियों की तैयारी शुरू कर दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.