बेटे की चुनावी परीक्षा, चुनाव प्रचार के सारथी बने पिता
Digital Boxxगुरुवार, मार्च 28, 2024
0
हरिद्वार लोकसभा सीट उत्तराखंड की सबसे हॉट है। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को मैदान में उतारा है। 2009 के लोस चुनाव में हरिद्वार से सांसद रह चुके हरीश रावत की इस क्षेत्र में किसी न किसी बहाने सक्रियता रही है।हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के रण में कांग्रेस ने युवा चेहरे वीरेंद्र रावत पर दांव खेला है। युवा वीरेंद्र के पीछे अनुभवी और खांटी राजनीतिज्ञ हरीश रावत का हाथ है। बेटे के चुनाव प्रचार के रथ के सारथी हरीश रावत ही बने हैं। कुल मिला कर हरिद्वार के समर में बेटे के साथ ही इस दिग्गज नेता की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी रेणुका रावत को इसी सीट से करारी शिकस्त और 2017 के विस चुनाव में खुद हरीश रावत की हरिद्वार ग्रामीण से मिली हार ने उनकी यह धारणा भी तोड़ दी, लेकिन 2022 के चुनाव में बेटी अनुपमा की जीत ने हरीश समर्थकों की उम्मीदों को पंख लगा दिए। उन्होंने इस जीत को अपने नेता की हरिद्वार में मजबूत पकड़ के तौर पर देखा, मगर अब हरीश रावत के सामने बेटे को लोस चुनाव में जिताने की जिम्मेदारी है।
Please do not enter any spam link in the comment box