Type Here to Get Search Results !

हिमाचल प्रदेश में भारी पड़ा मानसून, हुआ करोड़ों का नुकसान

 देश में हिमालयी राज्यों में  मानसून  के दौरान आसमान से आफत बरसी है। पुल टूटने, सड़कों के बहने सहित भूस्खलन से करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। भारी बारिश के बाद कई लोगों की जान भी चली गई। हिमालयी राज्यों के लिए मानसून का सीजन सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

                                                                      Courtesy:- Google Source

इस साल का मानसून हिमाचल और उत्तराखंड पर सबसे भारी पड़ा है। मानसून में प्राकृतिक आपदाओं की बात करें तो 123 घटनाओं के साथ हिमाचल देश में सबसे ऊपर रहा है। इसके बाद सबसे अधिक प्रभावित होने वाले राज्य महाराष्ट्र में 69 और उत्तराखंड में 68 घटनाएं हुई हैं।

मौसम विभाग व विश्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मानसून में सबसे अधिक नुकसान दो हिमालयी राज्यों को हुआ है। उत्तराखंड और हिमाचल में इस अवधि के दौरान करीब पांच सौ लोगों की मौत हुई है। हिमाचल सरकार के आंकड़ों के अनुसार वहां 420 लोगों की जान गई।

जबकि 9711.95 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस साल बारिश का चार साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। बात उत्तराखंड की करें तो यहां 73 लोगों की जान इस साल प्राकृतिक आपदा में गई। उत्तराखंड सरकार को 1417.51 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.