दुकानदारों ने सड़क घेरकर चार-पांच फीट आगे तक सामान सजाया है। वहीं, दुकानों के आगे ग्राहकों के आड़े-तिरछे वाहन खड़े होते हैं। जिससे जाम लगता है। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना है।
Source:- Google Source |
बाजारों की सड़कें अतिक्रमण से सिकुड़ गई हैं। इससे हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। त्योहारी सीजन में तो लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। त्रिवेणीघाट बाजार में रोजाना कई-कई घंटे का जाम लग रहा है। इसका मुख्य कारण बाजार की सड़कों पर व्यापारियों का अतिक्रमण है। त्रिवेणीघाट रोड, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, लाला लाजपत राय रोड, सुभाष चौक, चाट वाली गली सहित आसपास के बाजार में व्यापारी दुकानों से चार-चार फीट आगे तक सड़कों पर सामान सजाते हैं। जिससे घाट पर आने वाले वाहनों का आवागमन का रास्ता कम हो जाता है और जाम की स्थिति बनी रहती है।
कानों पर खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहक भी सड़क पर ही आड़े-तिरछे अपने वाहन खड़े कर देते हैं। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना है। अब त्योहारी सीजन खत्म हो चुका है। बावजूद इसके निगम और प्रशासन अतिक्रमण हटाने की जहमत नहीं उठा रहा है। जिससे शहर के लोगों को जूझना पड़ रहा है।
Please do not enter any spam link in the comment box