ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Source:- Google Source |
क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं।
उन्होंने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं, एक बच्चे और तीन पुरुषों के मृत अवस्था लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा। फिलहाल घटना के एक घंटे बाद भी जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई
Please do not enter any spam link in the comment box