Type Here to Get Search Results !

डोईवाला डूब रहा है कूड़े में ,गंदगी का सबब बनन रहे बड़े कूड़ादान हटेंगे

 नगर क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर लगाए गए बड़े कूड़ादान अब गंदगी का सबब बन रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने अब नगर को ओर स्वच्छ बनाने के लिए इन बड़े को हटाने की कवायद शुरू करने जा रहा रहा है।


नगर पालिका ने कुछ साल पहले कूड़ा एकत्रीकरण के लिए नगर के मुख्य स्थानों पर बडे़ डस्टबीन लगाए थे। जिसके पीछे मंशा थी कि लोग अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को इन डस्टबीन में डाल देंगे। अब यही बड़े डस्टबीन गंदगी का कारण बन रहे हैं। लोग दिन भर इन कूड़ादानों में कूड़ा डालते रहते हैं। ऐसे में नगर के मुख्य स्थानों पर रखे इन कूड़ादानों के कारण गंदगी बनी रहती है।




आलम यह है कि नगर पालिका को कई बार कूड़ा उठान करना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन शहर को स्वच्छ बनाए रखने की कवायद में जुटा हुआ है। स्वच्छता के लिए रैंकिंग बढ़ाने के लिए हर स्तर पर प्रयास भी हो रहे हैं। कुछ दिनों बाद गारबेज फ्री सिटी के थ्री स्टार के लिए सर्वेक्षण होना भी प्रस्तावित है।

Iनगर पालिका को स्वच्छ बनाने की कवायद के तहत मुख्य स्थानों पर रखे बड़े कूड़ादानों को हटाया जाएगा। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को प्रभावी किया जा रहा है। नगर का सौंदर्य बनाए रखने के लिए पालिका प्रयासरत है। सीधे घरों से कूड़ा उठाया जा रहा है। - उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, डोईवालाI

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.