Type Here to Get Search Results !

टिहरी गढ़वाल : महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव

नई टिहरी में एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगाकर मौत को गले लगा  लिया। मृतक महिला का नाम प्राची देवी है घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है।

महिला का नाम प्राची देवी उम्र 37 साल पत्नी श्री संजय उनियाल  था | महिला का पति होटल में जॉब करता है | प्राची के 2 लड़के एक 9 साल का तथा एक 10 साल का है तथा प्राची अपने परिवार के साथ मसूरी में रहती थी | प्राची का परिवार पूजा के एक कार्यक्रम में गावं आया था जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान थी | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.