Type Here to Get Search Results !

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय सेना के इतने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, पहली बार महिलाएं भी होंगी शामिल

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल पूरी तरह तैयार है और खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से आगे निकलने की कोशिश करेंगे। भारत ने पेरिस ओलंपिक के लिए 117 सदस्यीय दल भेजने का फैसला किया है जिसमे सेना के 24 खिलाड़ी भी शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा उन 24 एथलीटों में शामिल है जो सेना में हैं। रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि पहली बार ओलंपिक दल में सेना की दो महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार हैं। वह 2023 एशियाई खेलों, 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2024 डायमंड लीग और 2024 पावो नुरमी खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2022 की कांस्य पदक विजेता हवलदार जैसमीन लंबोरिया (मुक्केबाजी) और 2023 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सीपीओ रीतिका हुड्डा टीम में शामिल सेना की दो महिला खिलाड़ी हैं।

टेबल टेनिस के दिग्गज अचंता शरथ कमल और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू भारतीय दल के लिए पेरिस ओलंपिक में ध्वजवाहक होंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.