भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। ग्रॉस आइलेट के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने को उतरेगी। सुपर-8 के अपने पिछले मैचों में भारत ने अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया है। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-1 की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले पर दोनों टीमों की विस्फोटक बैटिंग लाइनअप पर सभी की नजरें रहेंगी। जहां विराट कोहली का सामना एडम जैम्पा से होगा। बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं। उन्होंने 84 पारियों में 7.2 के इकोनॉमी रेट से 103 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, टी20 विश्व कप में जैम्पा के नाम 19 पारियों में 34 विकेट दर्ज हैं |T-20 WORLD CUP :ऑस्ट्रेलिया पर जीत का रथ जारी रखने उतरेगा भारत
सोमवार, जून 24, 2024
0
Tags

Please do not enter any spam link in the comment box