Type Here to Get Search Results !

उत्‍तराखंड की इस यूनिवर्सिटी ने बनाया बिना स्ट्रेप का फेस मास्क, पट्टी से मिलेगा छुटकारा; भारत सरकार ने दिया पेटेंट

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट ने नई एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने स्ट्रेपलेस (बिना पट्टी का) फेसमास्क का अविष्कार किया है। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों नर्सेज पैरामेडिकल सहित विभिन्न जरूरतमंद लोगों के लिए मास्क लगाने में राहत मिलेगी। विश्विविद्यालय के अध्यक्ष डा. विजय धस्माना व कुलपति डा.राजेंद्र डोभाल ने वैज्ञानिकों को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है।
कोविड 19 संकट के दौरान, फेसमास्क पहनना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए एक अनिवार्य सावधानी बन गया था। औसतन, लोगों को प्रति दिन 10 से 12 घंटे तक मास्क पहनना पड़ रहा था। आम तौर पर बाजार से मिलने वाले हर मास्क में पट्टियां होती है। यह बेहद असुविधाजनक होता था। इन्हीं परेशानियों के निराकरण के लिए स्वामी राम हिमालयन विश्विद्यालय के वैज्ञानिकों की टीम ने काम करना शुरू किया और स्ट्रेपलेस फेसमास्क का अविष्कार किया। भारत सरकार ने इस अविष्कार का पेटेंट स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट के नाम दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.