Type Here to Get Search Results !

हिमालय उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के लिए है बेहद महत्वपूर्ण, जंगलों को आग से बचाने की समूहिक जिम्मेदारी, वनो के प्रति जागरूक कराना उदेश्य

Source:- Google Source


उप जिलाधिकारी मंजीत सिंह ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि हिमालय उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यहां से निकलने वाली सदावाहिनी नदियां देश की बड़ी आबादी को जीवन प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि वनों को आग से बचाने की जिम्मेदारी सामूहिक है और इसे सभी लोगों को समझना होगा ग्रीष्मकाल में जंगलों को आग से बचाने के लिए 27 फरवरी को फायरलेस हिमालया अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के तहत गांव-गांव में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये लोगों को जागरूक किया जायेगा।

खंड विकास अधिकारी दुर्गा राम ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सभी को संवदेनशील हिमालय में वनों के महत्व को समझना होगा। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने वन विभाग और वरदान संस्था के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे अभियान के तहत होने वाले जन जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.