Type Here to Get Search Results !

दिल्ली चलो मार्च: डोईवाला में किसानों ने किया सरकार का विरोध, केंद्र सरकार और विश्व व्यापार संघ का पुतला दहन

किसानों ने डोईवाला में ट्रैक्टर रैली निकालकर हाईवे मार्च किया। विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और विश्व व्यापार संघ का पुतला दहन किया। कहा कि सरकार किसानों के साथ टकराव की नीति पर काम कर रही है।

Source:- Google Source


दिल्ली सीमा पर आंदोलित किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर गन्ना समिति परिसर में एकत्रित हुए। खनोरी में शहीद किसान शुभकरण सिंह की शहादत को नमन करते हुए किसानों ने 11 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली। नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर रैली देहरादून हरिद्वार हाईवे पहुंची। सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर केंद्र सरकार और डब्ल्यूटीओ का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों को वाजिब मांगों और अधिकारों को पाने के लिए खेतों को छोड़कर सड़कों पर आने के लिए विवश होना पड़ रहा है। बावजूद सरकार किसानों की मांगों की उपेक्षा कर रही है। दिल्ली बाॅर्डर पर किसानों के साथ सरकार अमानवीय व्यवहार कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि किसान विरोधी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। किसान सभा मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह और याकूब अली ने कहा कि भाजपा सरकार कॉरपोरेट परस्त नीतियों को किसानों पर थोपना चाहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.