Type Here to Get Search Results !

आज नई भाजपा सरकार का शपथग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री धामी भी लेंगे भाग

Source:- Google Source


आज नई भाजपा सरकार का शपथग्रहण समारोह है। सीएम धामी भी आज शपथग्रहण समारोह में शमिल होने पहुंचे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव को विधायक मंडल दल का नेता चुना है।

यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे वह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना है। साय अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.