Type Here to Get Search Results !

आज होगी कैबिनेट बैठक: मास्टर प्लान के अलावा सर्विस सेक्टर पॉलिसी, कर्मचारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव रखे जाने की संभावना

Source:- Google Source

इसमें रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानसभा, सचिवालय समेत सभी निदेशालयों के निर्माण के लिए मास्टर प्लान के अलावा सर्विस सेक्टर पॉलिसी और कर्मचारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न नियमावली के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं। 

वहीं आठ और नौ दिसंबर को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट डेस्टिनेशन उत्तराखंड की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्य में जुटे लोगों से मुलाकात भी की।

दूसरी तरफ पांच राज्यों की विधानसभा के चुनावी नतीजे उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा का आत्मविश्वास बढ़ा गए। मध्यप्रदेश और राजस्थान सरीखे बड़े राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा शानदार जीत हुई है। भाजपा के तीन राज्यों में सत्ता हासिल करने से प्रदेश में भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर आम कार्यकर्ताओं के चेहरे चमक उठे हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे संगठन को यह जीत नई ऊर्जा देगी। भाजपा की ही नहीं विपक्षी दल कांग्रेस की भी पांचों राज्यों की विधानसभा के चुनावी नतीजों पर निगाह लगी थीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.