मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को उत्तरकाशी के सिलक्यारा में राष्ट्रीय राजमार्ग की टनल में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के अभियान जुटी केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह से सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।
Source:- Google Source |
इंदौर चुनाव प्रचार में गए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए। उनके बुधवार रात को ही देहरादून लौटने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव राहत एवं बचाव कार्य की अब तक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव अभियान में जितने विभाग शामिल हैं, उन्हें हाई अलर्ट पर रखा जाए। उन्होंने एजेंसियों के साथ समन्वय बनाने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर श्रमिकों के परिजनों व सह कर्मचारियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था बनाने और पूरा सहयोग देने के भी निर्देश दिए।
Please do not enter any spam link in the comment box