![]() |
| Source:- Google Source |
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक नेगी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नीलकंठ न्याय पंचायत के तहत पायलट प्रोजेक्ट में मराल, जोग्याणा, बैरागढ़ क्षेत्र में संचालित हो रहे कैंपों से कूड़ा उठाने का काम शुरू हुआ है। सड़क किनारे स्थित होटल, रिजॉर्ट और कैंपों से कूड़ा उठाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। वाहन की मदद से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण होगा।
इसमें अभी दो वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एकत्रित कूड़े को मंडोगी ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्रित किया जा रहा है। अभी इस योजना में दो चालक और 12 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इस योजना को आगे विस्तार किया जाएगा। जिसमें आसपास के सभी गांवों को लिया जाएगा। इसके लिए कुछ ग्राम पंचायतों में कूड़ा उठान वाहन की व्यवस्था को गई है।

Please do not enter any spam link in the comment box